सरधना: हिंडन नदी मार्ग से चेकिंग के दौरान एक शातिर को गिरफ्तार किया गया, तमंचा और चोरी के औजार बरामद, मुकदमा दर्ज
सरूरपुर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर बदमाश को चोरी की सेंट्रो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में करीब 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने जानकारी दी के हरियाणा में आरोपी पर 21 मुकदमे दर्ज है