रॉबर्ट्सगंज: चुर्क के रौप गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
राबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत रौप गांव के मलुवा टोला में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी रौप मलुवा टोला निवासी पुष्पा देवी पत्नी, बृजमोहन मौर्या ने कोतवाली राबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराई है।