पुष्पराजगढ़: लीला टोला के चार लोगों की उमरिया के भरौला में सड़क दुर्घटना में हुईमौत, गांव में पसरा मातम
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लीला टोला निवासी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में उमरिया जिले के भरौला में गुरुवार सुबह मौत हो गई इस घटना की सूचना गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जैसे ही गांव में पहुंची वैसे ही गांव में मातम पसर गया एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से लोग दुख से भर गए।