डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील
#सीतापुर/#उत्तराखंड।
सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
📞 8115158258
📞 6306959289
📞 7830376108
जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।
#Viralpost
Bareilly news Live