कालपी: गौ संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर, चमारी गांव में डीएम ने गौशाला का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए निर्देश
Kalpi, Jalaun | May 11, 2026 जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार दोपहर करीब 4 बजे कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम चमारी स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशों के रखरखाव, चारा-पानी और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण में गौशालाओं में पर्याप्त भूसा, चोकर व पशु आहार उपलब्ध मिला, डीएम ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्वच्छ पेयजल और छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।