बांदा: पुलिस ने सुतरखाना में चल रही अवैध नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Apr 4, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम नें शहर के सुतरखाना मोहल्ले मे चल रही अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से लगभग 5 लाख रुपये की कीमत का निर्मित अर्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री रैपर सीलिंग मशीन आदि पुलिस नें बरामद किया है।