पाटन: चौधरी मोहल्ला निवासी बुजुर्ग की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जांच जारी
Patan, Jabalpur | Apr 28, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि 70 वर्षीय नन्हे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद पाटन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए हैं बताया जाता है कि नन्हे भाई को कुछ समय पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उन्हें चोट आई थी और उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पाटन पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।