निघासन: मझरा पूरब गांव के पास सुहेली नदी की सफाई का कार्य शुरू, बाढ़ग्रस्त गांवों को मिलेगी राहत, विधायक ने किया शिलान्यास
निघासन तहसील क्षेत्र और पलिया तहसील क्षेत्र में बहने वाली सुहेली नदी की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। मझरा पूरब में करीब दो करोड़ की लागत से नदी के बंद पड़े हिस्से की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 16 किलोमीटर क्षेत्र में नदी की खुदाई होगी, जिससे चालीस वर्षों से बंद पड़ा जिले का इकलौता 24 बैरल का साइफन फिर से चालू हो सकेगा।