उचकागांव: सांप के काटने से महिला की मौत, पति की हत्या के बाद उजड़ गया परिवार
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला मठिया निवासी स्व.बबलू मिश्र उर्फ डबल मिश्रा की पत्नी प्रतिमा देवी की शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब आठ बजे प्रतिमा देवी को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल भोरे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एंटी वेनम दिया गया।