सहारनपुर: पुलिस लाइन में कश्यप समाज ने किया प्रदर्शन, गागलहेड़ी में फायरिंग और हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के चोरा खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमले और फायरिंग मामले को लेकर सोमवार को कश्यप समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। भारतीय कश्यप एकता क्रांति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस लाइन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।