कुलपहाड़: जैतपुर में रामनवमी बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई, शोभा यात्रा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया
जैतपुर में रामनवमी का भव्य जुलूस मेला मैदान से प्रारंभ होकर नयापुरा बस स्टैंड बाजार ,बजरिया विंध्यवासिनी धुस्याना से होकर पुनः मेला मैदान मैं समापन हुआ रामनवमी के भव्य जुलूस में रामनवमी की शोभा यात्रा राम जानकी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही साथ में बैंड बाजे डीजे घोड़े ,ऊँट बुलडोजर जुलूस में शामिल रहे सैकड़ों की भीड़ में राम भक्त नाचते गाते झूमें।