डुमरांव: पुलिस की मुहिम समस्या आपकी समाधान हमारा के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से डुमरांव में SDPO ने सुनी लोगों की समस्याएं
Dumraon, Buxar | Mar 29, 2024 गृह विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे बक्सर पुलिस की मुहिम समस्या आपकी समाधान हमारा के तहत शुक्रवार को डुमरांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानी एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी द्वारा बक्सर पुलिस के ऑफिशियल पेज से फेसबुक लाइव के जरिए लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान क्राइम कंट्रोल, यातायात नियमों के पालन सहित अन्य कई मामले सामने आए।