बीकानेर: भूमि अधिग्रहण मुआवजे में देरी पर कोर्ट ने किसान महिला को ब्याज देने का किया आदेश
नेशनल हाईवेज ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में बीकानेर कोर्ट ने किसान महिला मंजू देवी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अपर जिला न्यायाधीश रेणु सिंगला ने माना कि अधिग्रहित जमीन का मुआवजा तय समय पर नहीं दिया गया और करीब पांच साल की देरी हुई। मामला राष्ट्रीय राजमार्ग-15 विस्तार के लिए अधिग्रहित 0.136 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है। वर्ष 2018 में अव