भोरे: हरिहरपुर जैतपुरा में पति ने पत्नी के पेट पर लात मारी, गर्भपात के डेढ़ महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जैतपुरा गांव में 20दिसंबर को खेत किनारे बैठकर फसल देख रही एक महिला को उसके पति सहित ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के पति ने उसके पेट पर लात मार दी। जिससे उस महिला का गर्भपात हो गया। मामले में डेढ़ माह बाद पीड़िता के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है ।