सीईओ जिला पंचायत ने जनपद हनुमना के ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की
योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिये निर्देश
-------------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने जनपद पंचायत हनुमना में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, वीबी-ग्राम-जी ‘एक बगिया मां के नाम’, पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना तथा वाटरशेड सहित अन्य योजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीम हनुमना राजेश मेहता, सहित जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#mauganj