भादरा: उपखंड अधिकारी भादरा ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया, प्रगणकों की सराहना की
भादरा में उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। डोभी, पचारवाली व शहर के ब्लॉकों में प्रगणक सक्रिय मिले। एचएलओ एप से ऑनलाइन कार्य सुचारू पाया गया। अधिकारियों ने गर्मी में कार्यरत टीम की सराहना की।