दरभा: बिना दस्तावेज़ बस्तर से आंध्र प्रदेश जा रहा ₹2.21 लाख का 246 बोरी मक्का किया गया ज़ब्त
Darbha, Bastar | May 12, 2026 बस्तर से आंध्रप्रदेश की ओर बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा मक्का मंडी अधिकारियों की जांच में पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने वाहन से 246 बोरी मक्का जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना और विभिन्न शुल्कों सहित 27 हजार 48 रुपए की वसूली की।