पिछोर: एसडीएम ने सामाजिक समस्याओं और शांति व्यवस्था पर सर्व समाज की बैठक ली, बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर रोक
पिछोर जनपद पंचायत सभागार में आज मंगलवार शाम सामाजिक समस्याओं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ममता शाक्य की अध्यक्षता में शाम करीब 5:30 बजे हुई बैठक में सर्व समाज के गणमान्य नागरिक और पत्रकार शामिल हुए। एसडीएम ने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर महापुरुषों की मूर्ति स्थापित न करें।