शाहजहाँपुर। जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण की सूरत बदल रही है। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अब खुद फरियादी के घर पहुँच रही है। बुधवार (06 मई) को इस अभियान के तहत जिले भर में 39 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।a