दतिया नगर: गोराघाट के सुनारी गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के सुनारी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रूबी साहू पिता लायक राम साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।मामले को लेकर एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं