सांसद बंगले के आसपास अंधेरा, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,
ग्वालियर। शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के दावों के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सांसद महोदय के बंगले के आसपास के क्षेत्र में ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, तो पूरे शहर में उजाला करने के दावे कितने प्रभावी हैं, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
नागरिकों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की समस्या बनी हुई है, जिससे रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का कहना है कि वीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद यदि मूलभूत सुविधाओं की स्थिति यह है, तो शहर के अन्य इलाकों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और शहरभर में प्रकाश व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। नागरिकों का कहना है कि क�