कोंडागांव: ग्राम जोबा में पानी के लिए संघर्ष जारी, नल सूखे और कुएं दूर, मजबूरी में जान जोखिम में डालकर ला रही महिलाएं पानी
कोंडागांव जिला मुख्यालय से महज 22 किमी दूर ग्राम पंचायत जोबा में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। उसरीगुड़ा गांव के करीब 38 घरों के लोग रोजाना 1.5 से 2 किमी दूर जंगल के बीच स्थित कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। यही पानी पीने और निस्तारी दोनों के लिए इस्तेमाल हो रहा है। आज शनिवार शाम 5 बजे ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गर्मी में कुएं सूखते हैं...