बहराइच: सरस्वती नगर मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच के सरस्वती नगर मोहल्ले में नाली निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मोहल्ला वासी और ठेकेदार पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद निर्माण में मिट्टी और गिट्टी डालने को लेकर हुआ था। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद को ईओ ने पहुच कर मामले को समझाकर शांत कराया।