कुम्भराज: कुंभराज में शादी की पत्रिका लेने जा रहे युवकों से शराब पीने के लिए पैसे न देने पर मारपीट, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Apr 14, 2026 कुंभराज में टेकरी मंदिर के पास शादी की पत्रिका लेने जा रहे 3 युवकों को बेरहमी से पीटा गया। 14 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी दीपक गुर्जर ने पुलिस को बताया, 12 13 अप्रैल रात 3 से 4 युवको ने रास्ता रोका, मोटरसाइकिल मांगी शराब पीने रुपए मांगे। मना करने पर लाठी डंडों लात घुसो से मारपीट की। दीपक के गले से चांदी की चेन टूट कर गायब है पुलिस ने मामला दर्ज किया है।