फतेहपुर: सातमील के पास भैंस लदी पिकअप के नीचे दबकर मजदूर की हुई मौत, मचा कोहराम, हुसैनगंज का मामला
फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज के सातमील के पास भैस लदी पिकअप अनियंत्रित होकर साइकल सवार मजदूर के ऊपर पलटी। साइकल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने पिकअप के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज रैदास फरसी गांव का रहने वाला है