फतेहपुर: NH2 हसवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
थरियांव के हसवा कस्बा निवासी आनन्द कुमार का 55 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार गुप्ता साइकिल सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा मोड़ पीएनसी के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हादशे की जानकारी परीजनो को हुई तो घर मे सभी का रोरोकर बुरा हाल होता रहा।