गोवर्धन: गिर्राज जी के धाम सौंख में पर्यावरण दिवस पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम और वन विभाग ने 150 पौधे रोपे
गिर्राज जी के धाम सौंख में पर्यावरण दिवस पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम और वन विभाग ने 150 पौधे रोपे इस कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया. कार्यक्रम में पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने पीपल, नीम और जामुन जैसे करीब 150 पौधे रोपे. खास बात यह रही कि यहाँ आने वाले परिक्रमार्थियों को भी पौधे बांटे गए