मानिकपुर: टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास एंबुलेंस की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, CHC में भर्ती
चित्रकूट -शुक्रवार शाम 7:30 बजे मानिकपुर में सड़क हादसा हुआ। छोटी पाटिन की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों को एमपी नंबर की एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।घटना टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े।राहगीरों की सूचना पर उन्हें सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया।