ऊंचाहार: मतीनगंज में वन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, गिराई गईं दो अवैध कोयला भट्ठियां
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मतीनगंज में बुधवार की दोपहर, वनविभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दो अवैध कोयला भट्ठियों को ढहा दिया, ये कार्यवाई वायु प्रदूषण पर नियंत्रण व अवैध उधोगों पर शिकंजा कसने के सरकारी अभियान के तहत की गई है, इस दौरान जिन संचालकों की भट्ठी गिराई गई है, उन्होंने वनविभाग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।वनविभाग की कार्यवाई से हड़कंप मच गया।