करछना: तहसील करछना क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार कर तोड़ा करवा चौथ का व्रत
करछना क्षेत्र में पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत रविवार को श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। करवा चौथ को लेकर महिलाएं कई दिन से काफी उत्साहित रही और तैयारी कर रही थी। रविवार रात 8 बजे करीब जब चांद निकला तो उल्लास और उमंग फूट पड़ा। व्रत रखने वाली महिलाएं चलनी की ओट से चांद के बाद पति की दीदार का नजारा देखते ही बनता था। पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा।