खंडवा नगर: पड़ोसी ने लोहे की रॉड से सिर और आंखों पर किया हमला, युवक गंभीर घायल; पत्नी के साथ भी मारपीट
खंडवा में रामेश्वर चौकी स्थित नवचंडी मंदिर के पास रहने वाले लोकेश कुमार गौड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोकेश अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी उनके पड़ोसी भूपेंद्र सलूजा ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी लोहे की रॉड लेकर आया और लोकेश पर हमला कर दिया। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है