बेगूसराय: हड़ताली चौक पर होमगार्ड जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
हड़ताली चौक पर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे विभिन्न मांगों के समर्थन में होमगार्ड के जवानों ने धरना प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को रखा. इस मौके पर संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों में होमगार्ड जवानों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.