बेगूसराय: बेगूसराय में सभी विद्यालय 27 जनवरी से खुलेंगे, कक्षा 1 से 8 तक 25 जनवरी तक बंद थे
27 जनवरी से जिले के सभी विद्यालय खुल जाएंगे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रविवार की शाम 06:00 बजे कही. ज्ञात हो की कक्षा 1 से 8 तक 25 जनवरी तक भीषण ठंड के मद्देनजर डीएम ने विद्यालय बंद का आदेश दिया था. मौसम ठीक होने व ठंड में कमी होने के बाद 27 जनवरी से सभी विद्यालय खुल जाएंगे. 25 जनवरी से दोपहर के वक्त सूर्य के दर्शन होने लगे हैं.