बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित हुआ
गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार के दोपहर 2:00 बजे जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादशी के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. रोमांचक मैच में जिला प्रशासन ने विजय हासिल की. इस मौके पर संबोधित करते हुए एडीएम सोमनाथ सिंह ने कहा की यह फैंसी क्रिकेट मैच समाज में समरसता का वातावरण पैदा करती है. इस मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.