खलारी: धमधमिया में दिव्यांश डिजिटल शॉप में आग, ₹2.5 लाख का नुकसान
Khelari, Ranchi | Apr 11, 2026 खलारी के तुमांग के धमधमिया स्थित दिव्यांश डिजिटल शॉप में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान संचालक भोला चौहान को सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखा फोटोस्टेट मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना में करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंचे शेख वकील अहमद सहित...