श्योपुर: ग्राम जवासा में पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जातीय अपमान, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जवासा में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम 05 बजे एक युवक से मारपीट कर जातीय अपमान किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज शनिवार को दोपहर 12 बजे दी है।