मानिकपुर: चित्रकूट में ताले में बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है
आज शनिवार दोपहर 1 बजे चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के छेरियां खुर्द गांव में सामुदायिक शौचालय ताले में बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि 4–5 साल से यह कभी नियमित नहीं खुला। मुख्य मार्ग पर होने के बावजूद लोग ढाबों या खेतों का सहारा लेते हैं। मुन्नी लाल यादव ने कहा कि खुले में शौच मजबूरी है, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।