मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने फतुहा अंचल के जैतिया मौजा में फिनटेक सिटी व लॉजिस्टिक पार्क की हो रही जमीन अधिग्रहण का हवाई सर्वेक्षण किया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्थल का जमीनी सर्वेक्षण करते हुए किसानों के मुआवजे को लेकर बातचीत भी किया था। सर्वेक्षण स्थल पर एसडीएम, कार्यपालक दंडाधिकारी,डीसीएलआर, बीडीओ,सीओ मौजूद रहे है।