डिंडौरी: करंजिया के पहाड़ी और मैदानी के क्षेत्रो में जमकर हुई बारिश, जिसके चलते डिंडौरी में मां नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया
डिंडौरी जिले के करंजिया के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई जिसके चलते डिंडौरी में मां नर्मदा का जलस्तर शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से बढ़ गया और घाट पर बने मंदिर डूबने के कगार में है। दरअसल पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते नर्मदा का जल स्तर बढ़ रहा है प्रशासन ने आम जनों को नर्मदा से दूर रहने की हिदायत दी ।