धनौरा: गजरौला में मारपीट कर शांति भंग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी दे दो बताया है कि मारपीट कर शांति भंग करने वाले पवन पुत्र धर्म सिंह, मनु पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव तिगरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया है कि जो भी थाना क्षेत्र में शांति भंग करेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।