धनौरा: नशा करके ई-रिक्शा ले गया युवक, गजरौला थाने में दी तहरीर
आपको बता दे कि गांव बिजोरा निवासी राजकुमार गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर में अपनी रिश्तेदारी में रहकर ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। राजकुमार ने बताया है कि वह सोमवार रात करीब 8:00 बजे इंदिरा चौक पर ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी एक युवक आया और उसे चौपला प्रथमा बैंक की तरफ लेकर चला गया। वहां पर उसने ई रिक्शा चालक राजकुमार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी।