उन्नति का पहिया दौड़ा: नोवामुंडी के आठवीं के 268 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान नोवामुंडी: झारखंड सरकार के 'उन्नति का पहिया' साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड परिसर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 146 छात्र एवं 122 छात्राओं, कुल 268 विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गय