मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह के भिण्ड आगमन पर गत दिवस अपर कलेक्टर श्री एलके पाण्डेय, अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री राजन नाडिया, एसडीएम अटेर श्री विनोद सिंह और डिप्टी कलेक्टर श्री अखिलेश शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिला, तहसील, विकासखंड और जनपद प्रशासनिक इकाइयों की दक्षता बढ़ाने के लिए पुनर्गठन के संबंध में अनुशंसा के उद्देश्य से आयोग के सदस्य जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
24 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026