शाहगंज: पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित
जौनपुर की खुटहन पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए एक वांछित आरोपी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। खुटहन पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी आशिक के रूप में हुई है,