डुमरांव: डुमरांव गढ़ में महिला दिवस पर कौशल व उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नृत्य व नाट्य कार्यक्रम भी हुए
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डुमरांव गढ़ परिसर में जन शिक्षण संस्थान बक्सर की ओर से कौशल एवं उद्यमिता विभाग के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और उद्यमिता के प्रति जागरूक करना था।