भिंड नगर: गोरमी में भगवान परशुराम का भव्य चल समारोह निकाला गया, जयकारों से गूंजा नगर, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
भिण्ड के गोरमी कस्बे मे बुधवार दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम का भव्य चल समारोह ब्राह्मण समाज द्वारा निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोग शामिल हुए और जयकारों के साथ पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।यह चल समारोह गोरमी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा,जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर लोगो का स्वागत किया है