सांगानेर: जयपुर में नींबू के पैसे को लेकर दुकानदार से हुई मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
जयपुर | जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में फल-सब्जी की दुकान पर नींबू के पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ लाठियों से हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकानदार के अनुसार आरोपी अक्सर उधार सामान लेकर पैसे नही देता था।