कुरावली: कुरावली क्षेत्र में आवारा गोवंश के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में रोष
कुरावली क्षेत्र में आवारा गोवंश किसानों के लिए लगातार संकट बनते जा रहे हैं। बुधवार की सुबह ग्राम सराय लतीफ निवासी किसान प्रबल कुमार पुत्र नवल कुमार पर आवारा गोवंश ने अचानक हमला कर दिया। घटना सुबह लगभग 6 बजे की है जब वह अपने मक्का के खेत पर पहुंचा। वहीं घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।