कांके: धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन, हज़ारों आदिवासी हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2025 धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया। आदिवासी हुंकार रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी शामिल हुए। बता दें कि आदिवासी बचाओ मोर्चा के द्वारा कुड़मी समाज के द्वारा एसटी का दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है।