दुर्गम पहाड़ों में जवानों का हौसला, खतरनाक रास्ते को पार करते दिखे वीर सैनिक
देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवान किस तरह विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं, इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान बेहद दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में नजर आ रहे हैं, जहां खड़ी चट्टानों के बीच रास्ता बेहद संकरा और जोखिम भरा दिखाई दे रहा है।
हालात ऐसे हैं कि जहां एक आम व्यक्ति के लिए ठीक से खड़ा होना भी मुश्किल हो, वहीं हमारे जवान पूरे साहस और संतुलन के साथ इस खतरनाक रास्ते को पार करते दिखाई दे रहे हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, गहरी खाई और बेहद संकरी पगडंडी के बावजूद जवानों के कदम नहीं रुकते।
वीडियो सामने आने के बाद लोग जवानों के जज्बे और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। यह दृश्य एक बार फिर दिखाता है कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक किस कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं।
Tehri, Tehri Garhwal | Oct 4, 2026